{"_id":"5b09b3ec4f1c1bac6e8b4b80","slug":"101527362540-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के पलटने से किसान की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के पलटने से किसान की मौत, परिवार में कोहराम
Updated Sun, 27 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। गांव भूतपुरी-शाहपुरजमाल मोड़ पर ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
गांव शाहपुरजमाल निवासी 32 वर्षीय सोमपाल पुत्र रिषीपाल सिंह शुक्रवार की देर रात पेट्रोल पंप से डीजल लेने के लिए ट्रैक्टर लेकर भूतपुरी गया था। वह डीजल लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बनैली नदी पार कर मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सोमपाल की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसका शव सीएचसी मोर्चरी में रखवा दिया। हालांकि परिजन बिना किसी कार्रवाई व पीएम कराए शव को अपने साथ ले गए। गमगीन माहौल में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।