{"_id":"5aea01f24f1c1b23338b641c","slug":"101525285362-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा भारती एवं मातृ मंडल की ओर से कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा भारती एवं मातृ मंडल की ओर से कार्यक्रम आयोजित
Updated Wed, 02 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। नेपाल भारत मैत्री वीरांगना फाउंडेशन कांठमांडू से साहित्य उत्कृष्ट लेखन पुरस्कार से सम्मानित हुईं रश्मि अग्रवाल और एमडीएस इंटर कॉलेज के नवनियुक्त प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी का अभिनंदन किया गया।
डॉ. पवन अग्रवाल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ. एसके जौहर ने कहा कि सेवा भारती के दो प्रतिनिधि शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह संस्था के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में इंद्रदेव भारती, मीरा मित्तल, डॉ. एसके जौहर ने रश्मि अग्रवाल एवं अनुपम माहेश्वरी को प्रशस्ति पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साहित्यकार रश्मि अग्रवाल ने भविष्य में और भी लगन के साथ साहित्य की सेवा करने की बात कही। प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी ने कहा कि कॉलेज में अनुशासन की बागडोर संभालना एवं शिक्षा का स्तर और भी ऊंचा उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान वर्षा अग्रवाल, साधना अग्रवाल, मधु माहेश्वरी, जयप्रकाश टांक, किरन बाला, शारदा जैन, सुशीला गोयल, संतोष ऐरन, इंदु गुप्ता, मंजू सिंघल, मिथलेश अग्रवाल, सरोज रानी, राजेश्वरी कौशिक उपस्थित रहे।