{"_id":"5ad4f4624f1c1b65098b4cef","slug":"101523905634-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की बैठक में लेखपालों का गांवों में रहने का मामला उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की बैठक में लेखपालों का गांवों में रहने का मामला उठा
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर । भाकियू की बैठक में हल्का लेखपालों ने तीन दिन गांवों में रहकर शिकायत निपटाने का मामला उठा है। यूनियन ने मांगों को लेकर छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को दिया है। यूनियन पदाधिकारी मांगों को लेकर डीएम से मिलेंगे ।
भाकियू की बैठक तहसील अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता और धमेंद्र राठी के संचालन में गन्ना समिति परिसर में हुई। किसानों ने जमीनों के दाखिल खारिज की शिकायत उठाई। आरोप लगाया कि किसानों का आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है। अधिकारी किसानों की बात नहीं सुनते हें। जनसेवा केंद्रों से प्राप्त फरदों को माना नहीं जाता है। किसान छोटी छोटी समस्याओं के लिए तहसील के चक्कर काटता रहता है। मांग की गई कि तहसील प्रशासन लेखपाल का गांवों में कम से कम तीन दिन रहना सुनिश्चित करें। इस बारे में कई बार उच्च अधिकारियों से कहा गया है। परंतु कुछ नही हुआ है। इसके बाद किसान तहसील पहुंचे। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। मांग पत्र में बंदोबस्त के कार्यों को प्राथमिकता से निपटाने तथा लंबित दाखिल खारिज प्रकरणों को शीघ्र निपटाने पर जोर दिया गया है। जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष विजय सिंह, पंकज कुमार, कामेंद्र कुमार, कैलाश, छतरपाल, रजनीश आदि मौजूद रहे।