{"_id":"5a47d3f94f1c1bee6a8b6b71","slug":"101514656761-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया निर्माण नही होने पर गांववासियों ने सड़क निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया निर्माण नही होने पर गांववासियों ने सड़क निर्माण रुकवाया
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीमपुरदीपा। पुलिया का निर्माण नहीं कराने पर गांववासियों ने रावटी-टूंगरी संपर्क मार्ग का निर्माण रुकवा दिया है। गांववासियों ने प्रदर्शन कर डीएम से पुलिया निर्माण कराने की मांग की है।
हीमपुरदीपा क्षेत्र में पीडब्लूडी द्वारा करीब दस लाख की लागत से रावटी-टूंगरी संपर्क मार्ग निर्माण कार्य चल रहा है। गांव रावटी के नरेश प्रधान, बरम सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेश, धर्म सिंह, धूम सिंह का कहना है कि संपर्क मार्ग पर पानी की निकासी के लिए एक पुलिया का निर्माण होना है। लेकिन सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा पुलिस निर्माण नही कराया जा रहा है। अगर मार्ग पर सड़क निर्माण नहीं हुआ तो रास्ते में पानी भरा रहेगा और गांववासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गांववासियों का कहना है कि मार्ग पर पानी भरने के कारण जल्द की सड़क टूट जाएगी। गुस्साए ग्रामवासियों ने शनिवार को मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन कर सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। दो दिन पूर्व गांववासी पुलिया निर्माण के लिए डीएम जगतराज से भी मिले थे। जेई डीएस सोलंकी का कहना है सड़क के साथ पुलिया का सर्वे नहीं हुआ था। उनके पास पुलिया का इस्टीमेट भी नहीं है।