फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ब्राह्मण समाज का कार्यक्रम

ब्राह्मण समाज का कार्यक्रम

Tue, 26 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज का कार्यक्रम
बिजनौर। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण समाज को राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कृति का ज्ञान कराना भी जरूरी है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय जिला ब्राह्मण महासभा बिजनौर की ओर से पंडित मदन मोहन मालवीय की 156वीं जयंती पर एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मदन कौशिक ने कहा कि मालवीय जी ने शिक्षा क्षेत्र में हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना करके हिंदू धर्म का मान सम्मान बढ़ाया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर ताकतवर बनने की नसीहत दी। कहा कि हर क्षेत्र में समाज के लोगों को मजबूत होना चाहिए। हरिद्वार के मेयर मनोज गर्ग ने मंत्री मदन कौशिक को अपना राजनीतिक गुरु बताया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की। हरि गंगा ब्राह्मण समाज के वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह हमेशा समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं। मुजफ्फरनगर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुभाषचंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने बच्चों को उच्च शिक्षित बनाकर राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के उत्कृष्ट कार्य करने व शिक्षा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आचार्य राजेश शर्मा, जेपी शर्मा, अरविंद कौशिक, डा.कपिल शर्मा, नीरज शर्मा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, राकेश शर्मा, राजेंद्र गौतम, डा.चंद्रप्रभा गौतम, प्रमोद मिश्रा, सविता शर्मा, दिनेशचंद्र शास्त्री, ताराचंद्र शास्त्री, आमोक दीक्षित, अनिल शर्मा, अजय शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान मंत्री मदन कौशिक ने तीन बार सभासद बनने पर वैश्य समाज के दीपक गर्ग मोनू को भी सम्मानित किया। अध्यक्षता पंडित हितेश कुमार शर्मा व संचालन अजय शर्मा व सत्येंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed