{"_id":"5a22eb164f1c1b156b8b9e3d","slug":"101512237846-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों और जनता के शोषण पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों और जनता के शोषण पर जताया रोष
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजीबाबाद। वन विभाग और विद्युत निगम के खिलाफ लामबंद भाकियू ने कड़ा रुख अपना लिया है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जहां साहूवाला रेंज वन चौकी पर धरना दिया, वहीं किसानों से बढ़ी विद्युत दरों के विरोध में भाकियू के आंदोलन में जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया गया।
भाकियू जिला उपाध्यक्ष विनोद परमार के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि निरंतर बढ़तीं विद्युत दरों से किसान तबका खासा प्रभावित हुआ है। आम नागरिक भी आर्थिक तौर पर पिछड़ता जा रहा है। विनोद परमार ने विद्युत दरों की बढ़ोत्तरी के विरोध में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा शुरू किए गए आंदोलन को प्रभावी बनाने का किसानों से आह्वान किया। बैठक में ठाकुर गजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, बुंदू खां, कमलवीर, रेवती पाल, बलराम सिंह, वीर सिंह, डॉ.धर्मवीर सिंह, मदन चौहान आदि उपस्थित रहे।
उधर, भाकियू के बढ़ापुर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.धर्मवीर चौहान के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने वन विभाग की साहूवाला वन चौकी पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने जंगली जानवरों से फसलों को हो रही क्षति को रोकने, किसानों को बर्बाद हुई फसल की क्षतिपूर्ति दिलाने, साहूवाला वन चौकी क्षेत्र में आने वाले किसानों की समस्याओं को त्वरित निराकरण करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में देवेंद्र सिंह, राजपाल चौहान, विजेंद्र सिंह, पदम सिंह, पुखराज सिंह, यादराम, मो.यासीन, सतीश कुमार सहित कई भाकियू नेता शामिल रहे।