{"_id":"5a05ed2b4f1c1b8e698ba970","slug":"101510337835-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो: शेखावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो: शेखावत
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेहड़ । भाकियू (अराजनैतिक) की बादीगढ़ चौराहे पर चंद्रवीर चौहान के आवास पर आयोजित बैठक में मंडल सचिव रमेशचंद्र शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को शीघ्र लागू करना चाहिए। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू होने के बाद ही किसानों का भला हो सकता है। अब तक किसान आर्थिक रूप से परेशान है। किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। जब तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं हो जाती, किसानों की स्थिति में सुधार नहीं होगा। साथ ही उन्होंने गन्ना मिल पर पड़ने वाले गन्ने के दाम पर भी उसी दिन से ब्याज देने की व्यवस्था लागू करने की मांग की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से बागड़पुर (चांदपुर) में बाबा टिकैत की मूर्ति अनावरण में 12 नवंबर को किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में देवेंद्र कौशिक, पुरुषोत्तम चौहान, सुखवीर सिंह, सुरेश सिंह, पुखराज सिंह, बलवीर सिंह, हरस्वरुप सिंह, जयवीर सिंह, कुलदीप कौशिक आदि रहे।