फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्योहारा शुगर मिल ने ग्रासी सूट बीमारी से निपटने के लिए तैयार किया संयंत्र

स्योहारा शुगर मिल ने ग्रासी सूट बीमारी से निपटने के लिए तैयार किया संयंत्र

Sun, 03 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्योहारा शुगर मिल ने ग्रासी सूट बीमारी से निपटने के लिए तैयार किया संयंत्र
बिजनौर। यदि सब कुछ ठीक रहा तो किसानों के खेतों में सूखी पत्ती वाला गन्ना नजर नहीं आएगा। इस बीमारी से निपटने के लिए स्योहारा शुगर मिल ने संयंत्र तैयार किया है। संयंत्र में गन्ने के बीज का जल उष्मा विधि से उपचार किया जाता है। गन्ना विभाग प्रत्येक गांव के दस-दस किसानों को उपचारित बीज मुफ्त बांट रहा है।
विज्ञापन

डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार गन्ने में ग्रासी सूट बीमारी लगने की शिकायत मिल रही थी। इस बीमारी में गन्ने की पत्तियां सूख जाती हैं। यह बीमारी जड़ तक पहुंचकर गन्ने को सुखा देती है। यह बीमारी गन्ने की प्रजाति 238 में अधिक लगती है। जिले में 238 गन्ना सबसे अधिक बोया जाता है। इस कारण किसान को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। अधिक उत्पादन देने वाली इस प्रजाति को बचाना जरूरी है। ग्रासी सूट बीमारी से बचाव के लिए स्योहार शुगर मिल ने माइस्ट हीट एयर ट्रीटमेंट अर्थात एमएचएटी संयंत्र तैयार किया है। संयंत्र में गन्ने की बीज डालकर 54 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया जाता है। यह क्रम दो घंटे तक चलता है। एक बार में 25-30 क्विंटल बीज का उपचार हो जाता है। पूरा सिस्टम आटोमेटिक है। डीसीओ के मुताबिक इस समय शरदकालीन गन्ने की बुवाई चल रही है। विभाग गन्ना समितियों के माध्यम से हर गांव के 10-10 किसानों को बीज बांट रहा है। इसके अतिरिक्त यदि कोई किसान उपचारित बीज लेना चाहता है तो स्योहारा मिल सप्लाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed