फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रिनुअल की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नही होने पर 34 लाइसेंस निरस्त

रिनुअल की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नही होने पर 34 लाइसेंस निरस्त

Mon, 03 Jul 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
रिनुअल की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नही होने पर 34 लाइसेंस निरस्त
34 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस हुए निरस्त
विज्ञापन

बिजनौर। मेडिकल स्टोर लाइसेंस रिन्यूवल की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कराने के कारण 34 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस स्वत: ही निरस्त हो गए हैं। इससे पहले मेडिकल स्टोर संचालकों को औषधि अनुज्ञापन अधिकारी मुरादाबाद की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था। लाइसेंस निरस्त होने के बाद से संचालकों में खलबली मच गई है।

जिले के 37 मेडिकल स्टोर मालिकों ने एसोसिएशन के माध्यम से दिसंबर 2016 में रिन्यूवल होने वाले लाइसेंस की पत्रावली मई 2017 में औषधि निरीक्षक कार्यालय को भेजवाई थी, लेकिन रिन्यूवल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया गया था। इस कारण से डीआई आशुतोष मिश्रा ने 37 मेडिकल स्टोर मालिकों को लाइसेंस पत्रावली वापस भेजकर ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद जमा करने को कहा था, लेकिन मेडिकल स्टोर मालिकों ने दोबारा पत्रावली बिना ऑनलाइन किए बिना औषधि निरीक्षक कार्यालय में जमा करा दी। डीआई आशुतोष मिश्रा ने पत्रावली पर अपनी रिपोर्ट लगाकर औषधि अनुज्ञापन अधिकारी मुरादाबाद को भेज दी। औषधि अनुज्ञापन अधिकारी ने सभी मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर कहा कि अगर वह 30 जून से पहले ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर लेट फीस के साथ पत्रावली औषधि निरीक्षक कार्यालय में जमा करते है, तो उनका लाइसेंस रिन्यूवल हो जाएगा, अन्यथा 30 जून को लाइसेंस स्वत: ही निरस्त हो जाएगा। तीन मेडिकल स्टोर मालिकों ने तो रिन्यूवल की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने के बाद पत्रावली जमा कर दी थी, इस स्थिति में उनका मेडिकल स्टोर लाइसेंस बच गया, लेकिन 34 मेडिकल स्टोर मालिकों ने ऐसा नहीं किया इसके कारण उनके मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed