{"_id":"59554bba4f1c1bf24e8b459a","slug":"101498762170-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित कार्या के पूरा न होने से काले बदालों को देख सिंचाई विभाग के अधिकारियों की रूह पनाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावित कार्या के पूरा न होने से काले बदालों को देख सिंचाई विभाग के अधिकारियों की रूह पनाह
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में बनाईं 34 बाढ़ चौकियां
धामपुर (बिजनौर)। अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के अधिकारियों का कहना है कि गंगा का कटान रोकने के लिए 53 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर सरकार को भेजा था, पर इसे अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। बाढ़ की आशंका से निपटने के लिए जिले में 34 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इनका प्रभारी विभाग के जेई होंगे।
एआईडी के एसडीओ हिमांशऱ्ु धारिया ने बताया कि बाढ़ चौकियों की स्थापना 15 जून को कर दी गई है। ये चौकियां 30 अक्तूबर तक काम करेंगी। बिजनौर क्षेत्र में सात, धामपुर में 10, नगीना में छह, नजीबाबाद में छह व चांदपुर में पांच चौकियां हैं। इन पर दो-दो कर्मियों की आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। एसडीओ ने बताया कि रेहड़ के पहाड़ी क्षेत्र में तीन दिन से बारिश हो रही है। तीन दिन पहले तक रेहड़ का पीली बांध पूरी तरह से सूखा था, पर पहाड़ों पर बारिश से बांध में 841 फिट की क्षमता के सापेक्ष 815 फिट तक पानी तक पहुंच गया है।