फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मुख्यमंत्री ने भी की गांव मुबारकपुर कला के गांव वालों की सराहना

मुख्यमंत्री ने भी की गांव मुबारकपुर कला के गांव वालों की सराहना

Thu, 29 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भी की गांव मुबारकपुर कला के गांव वालों की सराहना
सीएम ने भी की मुबारकपुर कला के लोगों की सराहना
विज्ञापन

बिजनौर।
जिले के गांव मुबारकपुर के लोगों की स्वच्छता के लिए जगाई गई अलख की बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भी पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर गांव मुबारकपुर कला के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इस पहल से आने वाली पीढ़ियों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने कार्यक्रम मन की बात में गांव मुबारकपुर के लोगों की पहल की खुले दिल से प्रशंसा की थी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्ति के लिए जिले के ग्रामीणों ने मिसाल कायम की है। हल्दौर ब्लॉक के गांव मुबारकपुर के लोगों ने गांव में शौचालय बनाने के लिए आया धन सरकार को लौटा दिया था। रमजान के पहले दिन ग्रामीणों ने खुद के प्रयासों से गांव को ओडीएफ बनाने की कसम खाई थी। ईद से पहले ही उन्होंने कसम को पूरा कर दिखाया। रविवार को मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव मुबारकपुर के लोगों की सराहना की थी। उन्होंने बाकी ग्रामीणों से भी गांव मुबारकपुर के लोगों से प्रेरणा लेने की अपील की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में मुबारकपुर का जिक्र करने पर ग्रामीण खुशी से झूम गए थे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान किश्वर जहां, सचिव कपिल कुमार तथा गांव वालों ने प्रधानमंत्री के मुंह से मुबारकपुर का नाम सुना तो बेहद खुश हुए। इस संबंध में प्रकाशित अमर उजाला की खबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट पर शेयर किया था। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है कि गांव मुबारकपुर के लोगों ने स्वच्छ भारत निर्माण का अनोखा रास्ता दिखाया है। इससे आने वाली पीढ़ियों को लाभ होगा। वे गांव मुबारकपुर कला के लोगों की सराहना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ मनीष कुमार के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गांव मुबारकपुर और इसके लोगों की प्रशंसा करना सम्मान की बात है। बाकी गांवों के लोगों को भी मुबारकपुर से प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed