फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   100 percent voting

शत प्रतिशत मतदान की ली शपथ

Tue, 16 Apr 2019 11:38 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 16 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
100 percent voting
नजीबाबाद के रमा जैन कन्या महाविद्यालय में मतदान की शपथ दिलाते डाॅ. केसी मठपाल। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में रमा जैन कन्या महाविद्यालय कॉलेज और बरकातपुर शुगर मिल में मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीप्ति गुप्ता के निर्देशन में मतदाता संगोष्ठी आयोजित हुई। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल ने कहा कि संविधान ने हमें मतदान करने का अधिकार दिया है। एनसीसी कैप्टन डॉ. सविता सक्सेना, डॉ. मृदुला त्यागी, डॉ. सविता वर्मा, डॉ. नीतू तिवारी, डॉ. ज्योति पाल, डॉ. रत्ना गर्ग ने मतदाता विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। उधर, उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के उपाध्यक्ष नरपत सिंह के निर्देशन में संगोष्ठी आयोजित हुई। गन्ना महाप्रबंधक विश्वास राज, अतेंद्र शर्मा, विकास ठाकुर ने धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय में न बटकर बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर मतदान करने की मतदाताओं को सलाह दी। अनिल शर्मा, अर्जुन कौशिक, दीपक पुंडीर, विकास पुंडीर, विकास, रविंद मलिक सहित अनेक चीनी मिल कर्मचारियों ने मतदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन


उलमा ने अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया
नींदडू़ में उलमा ने मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका के साथ शत प्रतिशत मतदान  सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।।सोमवार की रात जमीअतुल उलमा एवं लाइफ एंड केयर सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उलमा ने 18 अप्रैल को होने   वाले लोकसभा चुनाव में अपना हर कार्य छोड़कर पहले मतदान करने का आग्रह किया है। कहा कि सरकार और चुनाव आयुक्त की मंशा के अनुरूप शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए लोगों को वोट डालने के लिए    प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अपनी इच्छानुसार बटन दबाने के बाद वोट किसी ओर को पड़ने का सवाल ही पैदा     नहीं होता।वोट हम सबका मूल व नैतिक अधिकार है, इसलिए हर हालत में न केवल स्वयं वोट डालें, अपितु अपने आसपास के सभी मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें अपने प्रयास से मतदेय स्थल तक लाएं। अमीर अली की अध्यक्षता एवं इरशाद मंसूरी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम की आरंभ कारी तलअत महमूद     द्वारा कुरआन पाक की तिलावत से हुआ। हाफिज मुस्तफा तरन्नुम ने नात पेश की। इस अवसर पर मोलवी शमशीर अहमद, मौलाना अबरार अहमद, आफताब फैज, हाजी अनीस, अथर हुसैन, मुदस्सिर अली, अरशद अली, राहत   अली, रफत मसऊद, आफताब, इकरार प्रधान, मा. मोहम्मद युनुस, मा. शफीक अहमद, शहजाद अहमद एडवोकेट तथा उसमान अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed