फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   100 houses will be constructed under Pradhan Mantri Awas Yojana

Bijnor News: प्रधानमंत्री आवास योजना में होगा 100 आवासों का निर्माण

Sun, 07 Jan 2024 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
100 houses will be constructed under Pradhan Mantri Awas Yojana
नजीबाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 में अल्पसंख्यक समुदाय के 100 आवास का निर्माण किया जाएगा। आवास निर्माण के लिए दूसरी किस्त जारी की गई है।
विज्ञापन

नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में अल्पसंख्यकों के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत ब्लॉक की ओर से आवास निर्माण कराए जा रहे हैं। बीडीओ ज्योति चौधरी एवं पंचायत सेकेट्री की देखरेख में कई ग्राम पंचायतों में 40 हजार रुपये की पहली किस्त से बुनियाद भरने का कार्य पूरा हो चुका है। ग्राम पंचायत बाकरपुर में छह अल्पसंख्यकों के आवास निर्मित किए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान ओजेश राजपूत ने बताया कि कुछ पात्रों की दूसरी किस्त जारी होने के बाद आवास योजना का कार्य पूरा हो चुका है। ग्राम पंचायत सबलगढ़ में भी छह आवासों का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्राम पंचायत कनकपुर में सात, पर्वतपुर और जुल्फकारपुर में चार-चार, किशोरपुर और रायपुर खास में तीन-तीन, अकबरपुर चौगांवा, हीमपुर पछातपुरा, अहमतपुर सादात, ताहरपुर इश्हाक, शाहजहांपुर में दो-दो अल्पसंख्यकों के योजना में आवास निर्मित हो रहे हैं। आवास योजना के अंतर्गत पात्रों को 40 हजार रुपये की पहली किस्त जारी होने के बाद 70 हजार रुपये की दूसरी किस्त जारी की गई है। आवास निर्माण में खंड विकास की ओर से 1.20 लाख रुपये, 90 दिन की 230 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मनरेगा मजदूरी और 12 हजार पंचायत विभाग की ओर से शौचालय निर्माण पर खर्च आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed