फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   10 villages will be included in Dhampur Municipality

Bijnor News: धामपुर पालिका में शामिल होंगे 10 गांव

Mon, 13 Jan 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
10 villages will be included in Dhampur Municipality
धामपुर। धामपुर नगर पालिका का सीमा विस्तार किया जा रहा है। अब पालिका का दायरा साढ़े तीन किलोमीटर से बढ़कर आठ किलोमीटर होगा। सीमा विस्तार होने पर पालिका में 10 से ज्यादा गांव शामिल होने की संभावना है। इसके बाद इन गांवों में तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों पालिका की बोर्ड बैठक में सीमा विस्तार का प्रस्ताव पास हो चुका है। 1929 के बाद पहली बार धामपुर नगरपालिका का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में पालिका में 25 वार्ड बने हुए हैं। विस्तार होने के साथ ही वार्ड बढ़ जाएंगे। इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक नहीं हुई।
विज्ञापन

जिस वजह से विस्तारीकरण का काम शुरू नहीं हुआ। अधिशासी अधिकारी रवि कुमार शुक्ला ने बताया कि पालिका सीमा विस्तारीकरण के परिप्रेक्ष्य में करीब आठ किलोमीटर परिधि में बसे गांवों को शामिल किए जाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। पालिका की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

n धामपुर की आबादी 50,997 से ज्यादा है : भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार धामपुर पालिका की जनसंख्या 50997 हैं। इनमें 26608 पुरुष और 24389 महिलाएं शामिल हैं। नगर में 9659 परिवार रहते हैं। औसत लिंगानुपात 917 है। नगर में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की जनसंख्या 6811 है। जो कुल जनसंख्या का 13 प्रतिशत है। जबकि 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बीच 3352 पुरुष और 3259 बालिका हैं। बाल लिंगानुपात 918 है। यहां की साक्षरता 79.9 प्रतिशत है। वर्तमान में पालिका की जनसंख्या इससे कहीं ज्यादा है।

पालिका में कुल जनसंख्या की 49.63 प्रतिशत है हिंदू आबादी : अधिकरियों का कहना है कि साल 2011 की जनगणना के अनुसार धामपुर की कुल हिंदू आबादी 25309 है। जो कुल आबादी का 49.63 प्रतिशत है। जबकि मुस्लिम आबादी 24463 है। जो कुल आबादी का 47.97 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed