{"_id":"6595a7b3a7599b5d660d3882","slug":"10-flood-projects-worth-rs-38-crore-approved-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-7902-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 10 बाढ़ परियोजनाओं को मंजूरी, 38 करोड़ की लागत से होंगे सुरक्षात्मक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 10 बाढ़ परियोजनाओं को मंजूरी, 38 करोड़ की लागत से होंगे सुरक्षात्मक कार्य
Thu, 04 Jan 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर की 10 बाढ़ परियोजनाओं को शासन से मंजूरी मिल गई है। करीब 38 करोड़ की लागत से परियोजनाओं पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य होंगे । अधिशासी अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि सरकार की ओर से धन का आवंटन होने के साथ ही कार्य शुरू होगा।
अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 की बाढ़ एवं जलोत्सारण से संबंधित उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थायी संचालन समिति कि 57वीं बैठक में धामपुर डिवीजन की 10 परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। इनमें सबसे बड़ी 24 करोड़ रुपए की परियोजना जनपद बिजनौर में गंगा के बाएं किनारे स्थित विदुर कुटी के निकट गंगाजल चैनल निर्माण, की है, जबकि सबसे छोटी 92.35 लाख रुपए की बिजनौर जिले में मालन नदी के किनारे स्थित ग्राम बढ़िया चंडीगढ़ एवं वीरू वाला के निकट कटाव सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना है।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि पूर्वी गंगा संगठन मुरादाबाद में शामिल इन परियोजनाओं में आठ जनपद बिजनौर और दो परियोजनाएं मुरादाबाद जनपद की शामिल हैं। परियोजनाओं के समय से पूरा होने से बाढ़ से पूरी तरह से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
- ये हैं बिजनौर की स्वीकृत परियोजनाएं
अधिशासी अभियंता का कहना है कि जनपद बिजनौर की आठ परियोजनाओं में 92 लाख रुपये की परियोजना मालन नदी के किनारे पर स्थित ग्राम बढ़िया चंडीगढ़, एवं वीरू वाला । बिजनौर में मालन नदी के बायें किनारे पर स्थित मोटाढाक एवं चतरूवाला के निकट 100.56 लाख, बिजनौर में खो नदी के दायें किनारे पर स्थित मुकरपुरी, सिपाहियों वाला तटबंध की सुरक्षा हेतु पूर्व निर्मित छह नग बोल्डर स्टड की अप्रैन की पुनर्स्थापना तथा किलोमीटर 1.000 के निकट तटबंध की सुरक्षा हेतु परक्यूपाइन स्टड 110.00 लाख की परियोजना है। बिजनौर में गंगा के बायें किनारे स्थित गलखा देवी मंदिर एवं ग्राम मिर्जापुर की सुरक्षा के लिए 137.23 लाख, बिजनौर में बनैली नदी के बाएं किनारे पर स्थित शाहपुर राजवाहे की सुरक्षा हेतु जटपुरा राजवाहे के किलोमीटर 8.800 से किमी 9.300 के मध्य कटाव निरोधक कार्य 174. 87 लाख रुपये से कराया जाएगा।
बिजनौर में कोटा वाली नदी के बाएं किनारे पर स्थित ग्राम रामपुर चाटा एवं प्रेम नगर के निकट कटाव सुरक्षात्मक कार्य लगभग दो करोड़, बिजनौर में खो नदी के बाएं किनारे स्थित ग्राम नंद गांव के निकट निर्मित परियोजना के डाउन स्ट्रीम में ग्राम नयागांव नाथाडोई एवं नंद गांव की बाढ़ सुरक्षा हेतु कार्य की परियोजना 238.06 लाख, जनपद बिजनौर में गंगा के बाएं किनारे स्थित विदुर कुटी के निकट गंगाजल चैनल निर्माण कार्य की परियोजना लगभग 24 करोड़ की शामिल हैं।
- ये हैं मुरादाबाद जनपद की स्वीकृत दो परियोजनाएं
अधिशासी अभियंता ने बताया कि मुरादाबाद जनपद में ढेला नदी के बाएं किनारे स्थित रोशनपुर राजवाहे के किलोमीटर 2.340 पर राजवाहा एवं सेवा मार्ग आदि की बाढ़ सुरक्षा कटाव निरोधक कार्य की परियोजना 162.48 लाख, जनपद मुरादाबाद में ढेला नदी के दाएं किनारे पर स्थित रोशनपुर बंद के किलोमीटर 1.900 पर ग्राम तुमरिया कलां की ग्रामीण आबादी, सिंचाई भूमि तथा बंद आदि की बाढ़ सुरक्षा कटाव निरोधक कार्य की परियोजना 165. 10 लाख रुपए की शामिल हैं।