फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhullar had fled Germany on a fake passport

फर्जी पासपोर्ट पर जर्मनी भाग गया था भुल्लर

Sat, 13 Apr 2013 02:01 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 13 Apr 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bhullar had fled Germany on a fake passport

यूथ कांग्रेस कार्यालय के बाहर 11 सितंबर 1993 को हुए धमाके के साल भर बाद देविंदर पाल सिंह भुल्लर फर्जी पासपोर्ट से जर्मनी भाग गया था। जर्मनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


पकड़े जाने पर उसने जहरीला कैप्सूल खाकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी। जर्मन सरकार ने 17 जनवरी 1995 को उसे वापस भेज दिया था।

भारत प्रत्यर्पण पर उसे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर 19 जनवरी 1995 को इंस्पेक्टर सेवेरारा कुजुर के हवाले किया गया था।

पुलिस ने मुकदमा संख्या 22 आईपीसी की धारा 419, 420, 468, 471 और पासपोर्ट एक्ट की धारा 12 में मामला दर्ज किया था। सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने भी उससे पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे एसीएमएम बीबी चौधरी की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


अदालत ने उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया था। उसने 22 जनवरी 1995 को इकबालिया बयान देने की बात कही थी। डीसीपी बीएस बोला ने 23 जनवरी, 1995 को उसका बयान दर्ज किया था। इसके बाद थाना श्रीनिवास पुरी ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे टाडा व आईपीसी की धाराओं में हत्या, हत्या के प्रयास में दूसरी कई अन्य धाराओं में नामजद किया था। अदालत से पंजाब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। भुल्लर करीब दो माह पंजाब पुलिस की हिरासत में भी रहा था। पूछताछ के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed