फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BHU Fee Hike Students take out torch procession against fee hike plan to gherao central office today

BHU Fee Hike: छात्रों ने फीस वृद्धि के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस, आज दोपहर सेंट्रल ऑफिस के घेराव का है प्लान

Thu, 20 Oct 2022 07:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 20 Oct 2022 07:54 AM IST
सार

ABVP-BHU के छात्रों ने आज दोपहर 12 बजे सेंट्रल ऑफिस पर घेराव की धमकी दी है।  बुधवार शाम को विद्यार्थी परिषद द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। 300 से ज्यादा की संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथ में मशाल लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। छात्रों ने BHU सिंह द्वार तक मार्च किया। 

विज्ञापन
BHU Fee Hike Students take out torch procession against fee hike plan to gherao central office today
मशाल लेकर जुलूस निकालते छात्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीएचयू में फीस वृद्धि का मामला बढ़ता ही जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई फैसला न लेने से नाराज ABVP संगठन के कार्यकर्ताओं ने वृद्धि का निर्णय वापस होने तक आंदोलन करते रहने का निर्णय लिया है। ABVP-BHU के छात्रों ने आज दोपहर 12 बजे सेंट्रल ऑफिस पर घेराव की धमकी दी है। 

विज्ञापन

बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में परिषद की बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि फीस वृद्धि के खिलाफ चल रहे आंदोलन को विश्वविद्यालय प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है, जो उचित नहीं है। छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर अभय सिंह के साथ ही इकाई मंत्री पुनीत मिश्र, प्रांत केंद्रीय विश्वविद्यालय कार्य संयोजक सत्यनारायण ,इकाई सह मंत्री मेघा मुखर्जी ने कहा कि पिछले कई महीनों से विरोध चल रहा है।

विज्ञापन

BHU Fee Hike Students take out torch procession against fee hike plan to gherao central office today
सेंट्रल ऑफिस के घेराव की धमकी - फोटो : अमर उजाला

मशाल जुलूस निकाला गया

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फीस वृद्धि को लेकर जो तर्क दिया जा रहा है वह बेबुनियाद है। विश्वविद्यालय प्रशासन झूठ बोल रहा है कि फीस वृद्धि नहीं की गई है। अगर ऐसा नहीं है तो फीस किसकी वापस की जा रही है। बुधवार शाम को विद्यार्थी परिषद द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। 
300 से ज्यादा की संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथ में मशाल लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। छात्रों ने BHU सिंह द्वार तक मार्च किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed