फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youths beat up son of head of the municipality in Gopiganj tension between two communities

UP: गोपीगंज में पालिकाध्यक्ष के बेटे को युवकों ने पीटा..., दो समुदाय के बीच तनाव; पहुंची पुलिस

Thu, 13 Mar 2025 11:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Mar 2025 11:19 PM IST
सार

त्योहार के दिन पालिकाध्यक्ष के बेटे के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आवास पर सैकड़ों लोग युवक के समर्थन में जुटे रहे, कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने सजगता दिखाते हुए सभी को समझाकर घर भेज दिया।

विज्ञापन
Youths beat up son of head of the municipality in Gopiganj tension between two communities
पालिकाध्यक्ष के आवास के बाहर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली की रात नगर में पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के पुत्र विशेष गुप्ता के साथ कुछ युवकों के साथ मारपीट हो गई। आरोप है कि विशेष समुदाय के युवकों ने पालिकाध्यक्ष के पुत्र की पिटाई कर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण नगर में तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन




घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल श्याम बिहारी और चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। नगर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस टीम को तैनात किया गया। 
विज्ञापन


सीओ ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की और घटना के बारे में जानकारी ली। पालिकाध्यक्ष के पुत्र की पिटाई को लेकर नगर में तनाव देखा जा रहा है। पालिकाध्यक्ष के आवास पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर डटी रही। पुलिस ने कारवाई का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed