फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth killed with sharp weapon, dead body found in field

Bhadohi News: धारदार हथियार से युवक की हत्या, खेत में मिला शव

Mon, 14 Aug 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth killed with sharp weapon, dead body found in field
थानाक्षेत्र के जियापुर गोहिलांव में शनिवार की देर रात युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। खेत में उसका शव मिला। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। परिवार वालों से मिलकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



परिवार वालों के मुताबिक, जियापुर गोहिलांव निवासी अनुराग पटेल (35) को शनिवार की रात करीब आठ बजे किसी ने फोन किया। उसके बाद वह घर से चला गया। देर रात तक न लौटने पर परिवार वाले परेशान हो गए। रात करीब 12 बजे धान के खेत में वह खून से लथपथ मिला। अनुराग के शरीर पर कई स्थानों पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। परिजन जिंदा होने की आस में तत्काल उसे लेकर वाराणसी के कछवां स्थित निजी चिकित्सालय में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलने पर रात में ही चौरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार हमराहियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर आला अफसरों को अवगत कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया। रविवार को पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का मुआयना किया। चौरी थाने पर पहुंची एसपी ने तत्काल घटना का खुलासा करने का पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया। मृतक अपने तीन भाइयों में बीच का था। वह घर पर ही रहकर खेती बारी करता था। घटना के बाद पत्नी सरिता, बच्चे, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पिता शिवसागर पटेल ने कहा कि मेरे बेटे का किसी से विवाद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed