फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth killed, four injured in collision of two bikes

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत,चार घायल

Sat, 19 Mar 2022 08:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, four injured in collision of two bikes
भदोही-वाराणसी मार्ग पर चौरी-कपसेठी सीमा के पास शुक्रवार को दोपहर में दो बाइकों की टक्कर में सुनील यादव (29) निवासी हृदयपट्टी-भदोही की मौत हो गई और चार अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। कपसेठी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली के हृदयपट्टी निवासी लालचंद यादव ने बताया कि पुत्र सुनील यादव कुकरौठी निवासी चार युवकों के साथ बाइक से वाराणसी गया था। लौटते समय बहरी नाला के पास युवक एक कार को ओवरटेक कर रहे थे उसी समय दोनों बाइकों के आपस में टकरा जाने से बाइक समेत गिर घायल हो गए। कपसेठी पुलिस गंभीर रुप से घायल सुनील को भदोही के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वाराणसी में पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर आने पर परिजनों का रो-रो कर हालत बिगड़ गई थी। शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed