{"_id":"65c3e25a4643d64019095b56","slug":"youth-dies-due-to-high-tension-current-one-burnt-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-108537-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, एक झुलसा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के मिल्की गांव में बुधवार को मकान का पेंट करते समय हाईटेंशन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
ज्ञानपुर से सटे मिल्की गांव निवासी सूरज दूबे (40) पुत्र स्व. विजय कृष्ण दूबे का सामुदायिक शौचालय के समीप नया मकान है। उसी का पेंटिंग का कार्य चल रहा है। बुधवार को दोपहर में पेंट कर रहे मजदूर जीतू (38) निवासी सिंहपुर लोहे की सीढ़ी गृहस्वामी सूरज दुबे के साथ लगाने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान मकान के बगल से गए हाईटेंशन के तार में लोहे सीढ़ी छू गई। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार वाले दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने सूरज दुबे की हालत चिंताजनक होने पर रेफर कर दिया और गंभीर रूप से झुलसे जीतू का इलाज शुरू कर दिया। परिजन सूरज को इलाज के लिए अन्यत्र अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की खबर लगते ही घर पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए।
मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मां उमा देवी एवं पत्नी पुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।