फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth dies after falling into an open drain on the side of the highway

हाइवे के किनारे खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

Wed, 11 May 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling into an open drain on the side of the highway
औराई कोतवाली क्षेत्र के तिउरी गांव के सामने हाईवे के दक्षिणी सर्विस लेन पर नाले में गिरकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। दोनों किसी शादी में वीडियो रिकार्डिंग करने जा रहे थे।
विज्ञापन

आस-पास के लोगों ने बताया कि कछवां से औराई की ओर बाइक पर सवार दो युवक एक शादी में वीडियो रिकार्डिंग करने जा रहे थे। संवरा गांव के सामने हाईवे के दक्षिणी सर्विस लेन पर जैसे ही पहुंचे, बाइक अनियंत्रित हो जाने से सर्विस लेन के बगल में बने नाले में गिर गए। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। औराई पुलिस ने दोनों को सीएचसी औराई भेजवाया, जहां चिकित्सकों एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक मनीष विश्वकर्मा (18) निवासी लच्छापुर मिर्जामुराद, वाराणसी वीडियो रिकार्डिंग का काम करता था। उसका साथी धीरज राजभर (19) निवासी तिवारीपुर कछवां मिर्जापुर भी साथ में था। उधर, मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि यदि समय से एंबुलेंस पहुंची होती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। एक तो खुला नाला छोड़ा गया है, ऊपर से समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची। उसके परिवार के भाईलाल ने इस मामले की जांच कराने की की मांग की। उधर, सीएमओ डॉ. एसके चक ने कहा कि यदि ऐसा है तो जांच करायी जाएगी। एंबुलेंस संचालकों के साथ बैठक करके उन्हें मौके पर समय से पहुंचने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed