फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   youth dies after being hit by train

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Wed, 26 Oct 2022 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
youth dies after being hit by train
गोपीगंज। नगर के अंजही मोहाल निवासी प्रमुख व्यवसायी कमलेश जायसवाल के पुत्र विकास जायसवाल उर्फ विक्की की मंगलवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सीमेंट और सरिया कारोबारी अंजही निवासी कमलेश जायसवाल का 27 वर्षीय पुत्र विकास जायसवाल मंगलवार की शाम घर से बाइक लेकर निकला था। इसके कुछ ही देर बाद आनापुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर उनका शव मिलने की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अपनी बाइक आनापुर क्रासिंग के पास खड़ा कर ट्रैक क्रास कर रहा था। इस बीच प्रयागराज की तरफ जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रुप से अस्वस्थ चल रहा था। मृतक के एक पुत्र है।
विज्ञापन

चौरी। थाना क्षेत्र के परसीपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम एक युवक ट्रेन से कटने के लिए घंटे भर हंगामा करता रहा। हालांकि यात्रियों के सहयोग से उसे पकड़कर परिजनों के हवाले कर दिया गया। युवक की हरकत से परिजनों की सांसे थमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

औराई के महाराजगंज निवासी एक 22 वर्षीय युवक बुधवार की देर शाम परसीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। पटरी पर जैसे ही ट्रेन आई, वह उसकी तरफ दौड़ने लगा। मौके पर उपस्थित लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक युवक पटरी के सामने ही हंगामा करता रहा। काफी मशक्कत के बाद वह किसी तरह माना। परिजनों ने उसे उसकी मां को सौंप दिया। उनकी मां का कहना था कि युवक की मानसिक हालत कुछ दिन से ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed