फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth demonstrated for employment

रोजगार के लिए युवाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Sep 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Youth demonstrated for employment
रोजगार के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष किशन शुक्ला के नेतृत्व में युवाओं ने बुुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें कहा कि सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण काल में प्रवेश परीक्षाएं कराई जा रही है, लेकिन परिणाम की घोषणा नहीं हो रही।
विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि एसएससी, सीजीएल 2018 का परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया। आरआरबी, एनटीपीसी, बैंक आदि की भर्ती भी अभी रुकी है। कई भर्तियों का फार्म भराया गया लेकिन परीक्षा की तिथि तय नहीं हो सकी। युवाओं ने कहा कि सरकार के इस रवैये से धैर्य जवाब दे रहा है। स्थिति न सुधरी तो आने वाले समय में युवा सरकार के खिलाफ चले जाएंगे। इस मौके पर नितेश दूबे, निशांत पाठक, उदल बिंद, रजनीश सिंह, विपिन सिंह, रिशू मिश्रा, गौरव मिश्रा, भीष्म प्रताप सिंह, अरुण दूबे, शुभम, रविकांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed