फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   youth dead road accident and woman died during treatment in ballia

Bhadohi : भदोही में दो मौत, सड़क हादसे में युवक की गई जान, उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम

Sun, 24 Mar 2024 05:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 05:41 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही के नईबस्ती जलालपुर निवासी इनायत अंसारी 19 पुत्र ईसा अपने साथी जैब अंसारी पुत्र नई के साथ बाइक से शनिवार की रात सुरियावां गया था। वहां से लौटते समय जैसे ही कस्तूरीपुर बाजार के समीप पहुंचा सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। वहीं, गोपीगंज थाना क्षेत्र के सोनखरी के पास ज्ञानपुर मार्ग पर कार और आटो की टक्कर में घायल महिला हिरावती देवी की रविवार को उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।

विज्ञापन
youth dead road accident and woman died during treatment in ballia
घटना के बाद गम मनाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के सुरियावां थानाक्षेत्र के कस्तूरीपुर बाजार के समीप भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर बीती देर रात बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार इनायत अंसारी निवासी नई बस्ती भदोही की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन


भदोही के नईबस्ती जलालपुर निवासी इनायत अंसारी 19 पुत्र ईसा अपने साथी जैब अंसारी पुत्र नई के साथ बाइक से शनिवार की रात सुरियावां गया था। वहां से लौटते समय जैसे ही कस्तूरीपुर बाजार के समीप पहुंचा सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस के हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक रामधनी यादव मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस बुलाकर सीएचसी सुरियावां लेकर गए। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वाराणसी जाते समय रास्ते में इनायत की मौत हो गई, जबकि जैब अंसारी को भदोही के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर इनायत अंसारी की मौत के बाद परिजन शव ले कर घर जलालपुर चले गए। उधर दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक ट्रक को ओवरेटेक करने के चक्कर में बोलेरो दाहिनी तरफ चली गई, जिससे बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
गोपीगंज थाना क्षेत्र के सोनखरी के पास ज्ञानपुर मार्ग पर कार और आटो की टक्कर में घायल महिला हिरावती देवी की रविवार को उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। शनिवार को मोढ़ डीह निवासी रामधनी की पत्नी हिरावती देवी आंख का इलाज कराने के लिए माधोसिंह गई थी।


आटो से वापस घर लौटते समय गोपीगंज के सोनखरी में ओवर टेक करते समय आटो सामने से आ रही कार मे टकरा गई थी। जिसमें हीरावती और चालक नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed