{"_id":"63fd09979ab77bb11d0bd184","slug":"youth-caught-copying-rusticate-answer-sheet-received-money-copy-seized-bhadohi-news-vns7002694197-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नकल करते पकड़ाया युवक रस्टीकेट, उत्तर पुस्तिका मिले पैसे, कॉपी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नकल करते पकड़ाया युवक रस्टीकेट, उत्तर पुस्तिका मिले पैसे, कॉपी जब्त
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में सोमवार को यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा में दोनों पालियों में कठिन विषयों की परीक्षा हुई। पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गणित, जीवन विज्ञान की परीक्षा हुई। पहली पाली में दूसरे की जगह परीक्षा देते परीक्षार्थी मिला। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई। वहीं नकल करने के आरोप में एक छात्र रस्टीकेट कर दिया गया। इसके अलावा कुछ छात्रों की कॉपी में पैसे मिलने पर उसे जब्त कर बोर्ड भेजा गया।
सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के दौरान पंडित रामनरेश इंटर कॉलेज सरावां रघुरामपुर में एक छद्म परीक्षार्थी मिला। वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा। केंद्राध्यक्ष ने उसे पकड़ने के बाद विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। छतमी स्थित निर्मला देवी इंटर कॉलेज में कुछ छात्रों की कॉपी में 200 और 100-100 के नोट चिपके मिले। उक्त उत्तरपुस्तिका को जब्त कर बोर्ड को भेजा गया। दूसरी पाली की परीक्षा में प्रेमा देवी इंटर कॉलेज में एक छात्र को अनुचित साधन का प्रयोग करने पर रस्टीकेट किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन गंभीर है। निर्मला देवी इंटर कॉलेज में कुछ छात्रों की कांपी में नोट चिपके मिले। उनकी कॉपियों को जब्त कर बोर्ड भेजा गया। उन्होंने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 31 हजार 500 परीक्षार्थियों में 29 हजार 292 उपस्थित और 2208 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई। गणित में कुल तीन हजार 857 परीक्षार्थी और जीव विज्ञान में 12 हजार 991 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। वहीं दूसरी ओर पहली पाली की परीक्षा के दौरान एडीएम शैलेंद्र मिश्र ने विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालय की साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरे चालू रखने का निर्देश दिया।