फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth arrested from Pune for giving false information about kidnapping

Bhadohi News: अपहरण की झूठी सूचना देने वाला युवक पुणे से गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested from Pune for giving false information about kidnapping
लोन न चुकाने की नीयत से अपहरण की झूठी सूचना देने वाले युवक को बुधवार को पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया। युवक ने फाइनेंस कंपनी से पांच लाख रुपये का लोन लिया है। वह पुलिस को गुमराह कर महाराष्ट्र के पूणे में छिपा था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि चौरी थाना क्षेत्र के भाला निवासी रमाशंकर चौहान का पुत्र प्रदीप कुमार चौहान इंडियन बैंक में बैंक मित्र है।
विज्ञापन

बीते सात मार्च को रमाशंकर ने पुलिस को सूचना दी कि उसका बेटा प्रदीप वाराणसी के लिए गया था। वापस नहीं आया है। उनके बेटे का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस ने युवक का नंबर ट्रेस किया तो उसका लोकेशन महाराष्ट्र के पूणे में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लोकेशन के आधार पर उसे पुणे महाराष्ट्र से पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि प्रदीप ने फाइनेंस कंपनी से पांच लाख रुपये लोन लिया था। उसने लोन न चुकाने की नीयत से अपहरण की झूठी साजिश रची और परिजनों के माध्यम से पुलिस को गुमराह किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed