फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man injured in a fight 14 days ago died

UP: 14 दिन पहले हुई मारपीट में घायल हुआ था युवक, जिंदगी और मौत के बीच जूझते तोड़ा दम; परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 24 Feb 2026 09:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गोपीगंज (भदोही)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपीगंज (भदोही) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Feb 2026 09:04 PM IST
सार

10 फरवरी को हुए जमीनी विवाद में घायल मो. नसीम की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Young man injured in a fight 14 days ago died
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के भदोही में कोतवाली के चुड़िहारी मोहाल में 14 दिनों पूर्व हुए जमीनी विवाद की मारपीट में घायल की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि मारपीट के बाद वह घर आ गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। मामले को लेकर महिलाओं ने गोपीगंज सीएचसी में शव रखकर थोड़ी देर के लिए विरोध भी जताया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन

गोपीगंज नगर के वार्ड 17 चुड़िहारी मोहाल निवासी मो. नसीम (39) पुत्र मो. सलीम बीते 10 फरवरी को अपने मकान में गली की तरफ दरवाजा लगा रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें जमकर मारपीट हुई। यह भी आरोप लगाया गया कि छत के ऊपर से ईंट पत्थर भी चलाए गए थे। जिसमें एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए थे। जिनका सीएचसी में उपचार हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मारपीट में गंभीर घायल नसीम को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उपचार के बाद उसका निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ी तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीएचसी में शव रखकर थोड़ी देर हंगामा भी किया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने के बाद वे मान गए। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मारपीट के मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मौत की सूचना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत मारपीट से शुरू हुई या फिर हार्टअटैक से पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed