{"_id":"6634b72641f0016d4b092008","slug":"young-man-hanged-himself-inside-the-room-in-bhadohi-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: युवक ने लगाई फांसी, नहीं खुला कमरा, खिड़की से अंदर का माहौल देख परिजन बदहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: युवक ने लगाई फांसी, नहीं खुला कमरा, खिड़की से अंदर का माहौल देख परिजन बदहोश
Fri, 03 May 2024 03:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 03:37 PM IST
सार
Bhadohi News: परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहे के दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक को तीन बेटे हैं। उसने फांसी क्यों लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
गमगीन परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपीगंज के कोतवाली क्षेत्र के थानीपुर गांव में बीती रात फंदे से लटककर युवक ने जान दे दिया। सुबह देर तक दरवाजा न खुला तो परिवार वाले सशंकित हो गए। खिड़की से देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
थानीपुर गांव निवासी अरविंद (32) पुत्र करिया बिंद मजदूरी कर परिवार का जीवकोपार्जन करता था। प्रतिदिन की तरह बीती रात आठ बजे खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। परिवार के अन्य सदस्य गर्मी के कारण घर के बाहर एवं छत पर सोने चले गए। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वाले परेशान हो गए। खिड़की को खोलकर देखा तो अरविंद फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।