{"_id":"680c79268098659d24089d8f","slug":"young-man-hanged-himself-in-bhadohi-wife-fainted-after-seeing-dead-body-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कमरे में युवक ने लगाया फंदा, शादी से लाैटी पत्नी लाश देख बेसुध; ड्राइविंग कर चलाता था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कमरे में युवक ने लगाया फंदा, शादी से लाैटी पत्नी लाश देख बेसुध; ड्राइविंग कर चलाता था परिवार
Sat, 26 Apr 2025 11:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:41 AM IST
सार
कमरे में युवक की लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि युवक घर पर अकेला था। उसने कब फंदा लगाया इसकी जानकारी किसी को नहीं।
विज्ञापन
युवक की माैत के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपीगंज के कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी गांव में बीती रात फंदे पर झूलकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने गाटर के चूल्ले में साड़ी का फंदे के सहारे झूलकर अपनी जान ले ली। घटना के समय वह घर पर अकेले ही था।
विज्ञापन
सोनखरी गांव निवासी विनोद कुमार पाल (32) पुत्र शिव प्रसाद पाल शुक्रवार की रात घर पर अकेले था। उसकी पत्नी रंजू देवी के हरिहरपुर किसी रिश्तेदार के घर वैवाहिक समारोह था। जिसमें पत्नी समेत घर के भी अन्य परिजन सम्मिलित हुए थे।
विज्ञापन
युवक पत्नी से शाम को वैवाहिक समारोह में पहुंचने की बात बोला था, लेकिन वैवाहिक समारोह में नहीं गया। सुबह जब युवक के बंद कमरे के दरवाजे को पिता खटखटाकर खुलवाना चाहे तो दरवाजा नहीं खुला। कुछ अनहोनी की आशंका देखते हुए रंजू देवी को रिश्तेदार के घर से बुलवाया गया। पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पीआरबी दरवाजा को तोड़कर कमरे में गई तो युवक फांसी के फंदे से झूला हुआ था। शव को नीचे उतार कर पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई।
पत्नी रंजू समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। बताया जाता है कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। बाहर रह कर चालक का कार्य करता था तीन माह से घर पर ही था।