{"_id":"64e4b0b357b71e1aad0f4183","slug":"young-man-from-neighboring-village-assault-girl-in-bhadohi-police-arrested-accused-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: घर में घुसकर पड़ोसी गांव के युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: घर में घुसकर पड़ोसी गांव के युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Tue, 22 Aug 2023 06:27 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क,भदोही
अमर उजाला नेटवर्क,भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 22 Aug 2023 06:27 PM IST
सार
भदोही जिले के औराई क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरार होने की फिराक में था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
भदोही जिले के औराई क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी एक महिला ने 21 अगस्त को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 18-19 अगस्त की रात में पड़ोसी गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया। एक कमरे में सो रही उसकी बेटी को अकेले पाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
शोर सुनकर जबतक लोग पहुंचते तबतक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। भदोही एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामरती बिंद निवासी ठेगीपुर के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार सुबह बाबूसराय के समीप कटरा हाइवे अंडरपास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। औराई सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय से जल्द सजा दिलाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन