{"_id":"666d57c2a4333e397f01dd55","slug":"young-man-drowning-rescued-at-sitamarhi-ghat-and-one-man-missing-in-bhadohi-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सीतामढ़ी घाट पर दोस्तों के साथ स्नान करते समय दो युवक डूबे, एक को बचाया; दूसरा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सीतामढ़ी घाट पर दोस्तों के साथ स्नान करते समय दो युवक डूबे, एक को बचाया; दूसरा लापता
Sat, 15 Jun 2024 02:28 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:28 PM IST
सार
भदोही जिले की सीतामढ़ी गंगा घाट पर नहाते समय दो युवक डूबने लगे। मौके पर मौजूद अन्य दोस्तों के शोर मचाने पर मछुआरों ने एक युवक को किसी तरह बचा लिया, लेकिन दूसरा लापता हो गया। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के कोईरौना थाना क्षेत्र सीतामढ़ी गंगा घाट पर शनिवार को गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूब गए। जिसमें एक युवक को मल्लाहों ने बचा लिया। वहीं दूसरा युवक गंगा में डूब गया। दोनों प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के भुआलपुर निवासी थे।
विज्ञापन
यह है मामला
प्रयागराज के सरायममरेज क्षेत्र के भुआलपुर निवासी शिवम विश्वकर्मा (18) और रवि कुमार (18) अपने कुछ अन्य साथियों के साथ शनिवार को सीतमाढ़ी घूमने आए थे। सुबह लगभग 10 बजे सभी गंगा घाट पर पहुंचे और गंगा स्नान करने लगे।
विज्ञापन
इस बीच तैराकी करते समय शिवम और रवि गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख घाट पर मौजूद मछुआरों ने रवि को बचा लिया। वहीं शिवम गंगा में लापता हो गया।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ प्रभात राय, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार व चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश मिश्रा ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गहरे पानी में लापता शिवम को ढूंढने में जुट रहे। वहीं एसडीआरएफ समेत परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन