फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man dies road accident in Bhadohi family members shocked

Bhadohi News: घर वाले कर रहे थे इंतजार..., युवक की माैत की सूचना पर मचा कोहराम; जानें पूरा मामला

Wed, 19 Mar 2025 07:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Mar 2025 07:44 PM IST
सार

सड़क हादसे में युवक के घायल होने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल भिजवाया गया, जहां डाॅक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Young man dies road accident in Bhadohi family members shocked
गुड्डू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली के ज्ञानपुर रोड पर स्थित दुकान से लौट रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


नगर के नई बस्ती निवासी गुड्डू (35) ज्ञानपुर रोड स्थित सिलाई की दुकान पर काम करता है। बीती रात वह दुकान बंद होने के बाद घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि इस बीच गोपीगंज नगर पालिका के सामने एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


उसे तत्काल निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां से उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी को रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चालक मौके पर बाइक छोड़कर भाग गया। जिसे पुलिस ने पहुंचकर अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को दो पुत्रियां व एक पुत्र हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed