फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man died and one injured due to high tension current during painting in bhadohi

Bhadohi News: पेंटिंग के लिए सीढ़ी लगाते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, एक झुलसा

Wed, 07 Feb 2024 05:35 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 Feb 2024 05:35 PM IST
सार

घटना उस समय हुई जब घर के पेंटिंग के लिए सीढ़ी लगा रहे थे। मजदूर के साथ मालिक भी इस काम में लगे थे। इस दौरान घर के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Young man died and one injured due to high tension current during painting in bhadohi
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के मिल्की गांव में बुधवार को मकान का पेंट करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मिल्की गांव में बुधवार को दोपहर में सूरज दुबे (40) पुत्र विजय शंकर दुबे के नए मकान मे पेंट का कार्य चल रहा था। इस दौरान पेंट कर रहे मजदूर जीतू (38) निवासी सिंहपुर लोहे की सीढ़ी सूरज दुबे के साथ लगाने का प्रयास कर रहा था। तभी मकान के बगल से गुजर रहे हाई टेंशन तार में सीढ़ी छू जाने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन

 

इलाज के लिए दोनों को ज्ञानपुर नगर स्थित जिला अस्पताल ले आया गया। जहां चिकित्सकों ने सूरज दुबे की हालत चिंताजनक होने पर रेफर कर दिया और गंभीर रूप से झूलसे जीतू का इलाज शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन सूरज को इलाज के लिए अन्यत्र अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी दो लड़की और एक लड़का हैं। मौत से मां उमा देवी एवं पत्नी पुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed