Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man beaten, strangled with a rope, hands and feet tied, and a polythene bag stuffed into his mouth.

Bhadohi News: युवक की पिटाई कर रस्सी से गला कसा, हाथ-पैर बांधे, मुंह में ठूंसी पॉलिथीन

Sat, 20 Jun 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten, strangled with a rope, hands and feet tied, and a polythene bag stuffed into his mouth.
गोपालपुर उपरवार गांव में युवक के गले से रस्सी निकालता पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस
कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर उपरवार गांव में एक युवक की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर सोते समय कुछ लोगों ने रस्सी से उसके हांथ-पैर बांध दिए और मुंह में पॉलिथीन ठूंस दी। साथ ही आरोपियों ने उसकी पिटाई की और गला कस दिया। बाद में उसे मरा समझाकर छोड़ दिया और भाग गए। पीड़ित ने पत्नी और ससुर समेत चार लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक के दो साले समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गोपालपुर उपरवार गांव निवासी प्रभाशंकर दुबे (45) ने तहरीर में बताया कि वह रात में अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी गांव के दो युवक और उनकी ससुराल के दो लोग वहां पहुंचे। चारों ने उन्हें जबरन उठाकर पास में स्थित गोशाला में ले गए और मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके मुंह में पॉलिथीन ठूंस दी और हांथ-पैर बांध दिए। साथ ही रस्सी गला कस दिया। इसके बाद उन्हें मृत समझकर वहीं छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

भोर में टहलने निकले पड़ोसी किशोर आकाश दुबे ने कराहने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचा। प्रभाशंकर की हालत में देखकर उसने डायल-112 को सूचना दी। कुछ देर बाद पीआरबी की टीम पहुंची। पुलिस ने उसके हांथ-पैर खोले और मुंह से पॉलिथीन निकाली। गंभीर हालत में पीड़ित को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से उसका रुपये का लेन-देन का विवाद चल रहा है। इसके अलावा पत्नी से पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश भी घटना का कारण हो सकती है। विवाद के कारण उसकी पत्नी पांच महीने से मायके में रह रही है। इस बारे पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि पीड़ित के साले जगदीशपुर, थाना सुरेरी, जौनपुर निवासी पंकज मिश्रा, गुड्डा मिश्रा और कोईरौना थाना क्षेत्र के अभिषेक पांडेय, सुजीत पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed