फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   young man applies sindoor to bride maang before groom in bhadohi

बैरंग लौटी बरात: लाल जोड़े में बैठी थी दुल्हन, भरे मंडप में दूल्हे से पहले किसी और ने भर दी मांग; फिर मचा बवाल

Wed, 10 Jul 2024 05:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Jul 2024 05:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह के दौरान भरे मंडप में बैठी दुल्हन की मांग दूल्हे से पहले किसी और ने भर दी। इससे नाराज बराती बिना शादी के ही लौट गए। 

विज्ञापन
young man applies sindoor to bride maang before groom in bhadohi
bride - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात मंडप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने दुल्हे और बरातियों के सामने ही मंडप में बैठी दुल्हन की मांग भर दी। युवक की हरकत से नाराज बराती बिना शादी के वापस लौट गए। मांग भरने वाला युवक दुल्हन का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार कोईरौना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती एक गांव में जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर रामचौकी निवासी निलेश बिंद बरात लेकर आए थे। गाजे-बाजे के साथ दुल्हन के घर बरात पहुंची तो धूमधाम से स्वागत किया गया। द्वारचार और जयमाल का कार्यक्रम शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात वर-वधू पक्ष के लोगों के बीच दुल्हन मंडप में आई और शादी की औपचारिकताएं पूरी की जाने लगीं। इसी बीच मिर्जापुर निवासी दुल्हन का रिश्तेदार बीच मंडप में ही दुल्हन की मांग भरने लगा। यह दृश्य देख मंडप में बैठा हर कोई हैरान रह गया। लड़की पक्ष के लोगों ने युवक को तत्काल वहां से मारपीट कर भगा दिया।

दूसरी तरफ यह कृत्य देख दुल्हा समेत बरात पक्ष के लोग नाराज हो गए। काफी समझाने बुझाने के बाद भी वे किसी भी हाल में शादी को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद बरात बैरंग लौट गई। मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed