फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   You did not get the possession, just return the bribe money.

Bhadohi News: कब्जा दिलाया नहीं, रिश्वत के पैसे ही लौटा दो

Mon, 05 Feb 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
You did not get the possession, just return the bribe money.
ज्ञानपुर। भदोही तहसील के एक राजस्व निरीक्षक का रविवार को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें एक व्यक्ति अभोली ब्लॉक के फत्तूपुर ब्रह्मणान गांव में जमीन पर कब्जा नहीं दिलाने पर रिश्वत में दिए 30 हजार रुपये लौटाने की मांग कर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

गांव के फूलचंद्र ने जिलाधिकारी को पहले पत्रक देकर अपनी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की थी। 23 दिसंबर 2023 को उप जिलाधिकारी भदोही ने पत्थरगड़ी करने का आदेश दिया था। वायरल वीडियो में पीड़ित ने निरीक्षक से कहता हुआ दिख रहा है कि कब्जा दिलाने के लिए 30 हजार रुपये उससे लिए गए हैं। अब तक कब्जा नहीं दिलाया गया। पैसा वापस दिला दिया जाए। निरीक्षक पैसे लेने की बात को कबूल कर रहा है और कह रहा है कि पैसे कैसे लौटाए वह तो अधिकारियों में बंट चुका है। पीड़ित यह भी आरोप लगाया कि सात जनवरी को निरीक्षक राजस्व टीम के साथ आए और विपक्षी से मिलकर चले गए। एसडीएम भदोही शिव प्रकाश यादव ने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। दो से तीन फीट जमीन का विवाद होने के कारण मामला लटका है। वीडियो मिला है, मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed