फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   You blew the effigy of the prime minister, protesting

आप ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला, नारेबाजी

Tue, 28 Jun 2016 01:25 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Tue, 28 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
You blew the effigy of the prime minister, protesting
प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्त - फोटो : bhadohi
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों पर मुकदमे की कार्रवाई को फर्जी बताते हुए सोमवार को आप कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर-भदोही मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा और केंद्र सरकार साजिश रच रही हैं। चेतावनी दी कि इसे कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को अस्थिर करने में लगी हुई है। इसलिए विरोध जताने के लिए प्रधानमंत्री निवास पर गए पार्टी के 52 विधायकों को द्वेषवश गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा भी दर्ज कर उत्पीडन करने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि दिल्ली पुलिस ने केंद्र सरकार के इशारे पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 52 विधायकों की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की इस कार्रवाई को कार्यकर्ता  किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर दूषित मानसिकता रखने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार चाहे कितना भी जतन कर ले दिल्ली सरकार को किसी कीमत पर नुकसान नहीं पहुंचा सकता। कार्यकर्ताओं ने कि आप पर जो भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है उसे जनता की अदालत में ले जाएं तो समझ में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला दहन, प्रदर्शन और नारेबाजी करके आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। चेतावनी दी कि इसी तरह केंद्र का रवैया रहा तो यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को कोई नहीं पूछेगा। अभी से उसे अपनी हार का समीकरण तय कर लेना चाहिए। इस मौके पर मनोज गुप्ता, अरुण चौहान, कफील अहमद, श्यामसुंदर, ओम प्रकाश मौर्य, कृपाशंकर यादव, दीपक तिवारी, रामधनी यादव, राजेश जाय सवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed