{"_id":"6a17452593ba6fe6d506b0d8","slug":"xen-gyanpurs-cug-number-remained-out-of-coverage-area-for-an-hour-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-143662-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एक्सईएन ज्ञानपुर का सीयूजी नंबर एक घंटे तक रहा कवरेज क्षेत्र से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एक्सईएन ज्ञानपुर का सीयूजी नंबर एक घंटे तक रहा कवरेज क्षेत्र से बाहर
विज्ञापन
जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती जारी है। इसके अलावा लो वोल्टेज, ट्रिपिंग के साथ-साथ ट्रांसफाॅर्मर फुंकने के मामले बढ़े हैं। बिजली निगम के कई अधिकारी ऐसे हैं जिनका सीयूसी नंबर बंद है या तो कवरेज क्षेत्र के बाहर है। बुधवार को एक्सईएन ज्ञानपुर का सीयूजी नंबर एक घंटे तक कवरेज क्षेत्र से बाहर रहा। आखिर उपभोक्ता बिजली की समस्या किससे बताए। जिले में ज्ञानपुर और भदोही दो डिविजन है। इसके अलावा 29 उपकेंद्र व 98 फीडरों की मदद से करीब 2.48 लाख उपभोक्ताओं के घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। डिविजन के अधिकारियों के साथ-साथ एसडीओ और जेई जैसे अधिकारियों को नंबर मिले हुए हैं। जिस पर आम आदमी अपनी शिकायत कर सकता है। बिजली आपूर्ति की समस्या पर गहराने पर अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर आने वाली काॅल को रिसीव करना बंद कर दिया है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बुधवार को बिजली निगम से जुड़े अधिकारियों को फोन कर हकीकत जानी। राधेश्याम, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम ने कहा कि
इन दिनों भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं की हर एक समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों को इसके लिए नंबर भी जारी है। उन नंबरों पर आने वाले शिकायतों को समाधान करने और उसे उठाने का निर्देश है। हो सकता है किसी मीटिंग या कार्य में व्यस्त होने पर ऐसा हो, लेकिन अगर बैक कॉल भी नहीं आ रहा है तो संबंधित लोगों से जवाब मांगा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
पड़ताल में यह रही अधिशासी अभिंयताओं स्थिति
अधीक्षण अभियंता - 6.33 बजे फोन करने पर फोन उठा और उन्होंने बिजली आपूर्ति के बारे में बताया।
एक्सईएन भदोही - 6.38 बजे फोन करने पर उन्होंने वर्कशॉप की जिम्मेदारी को लेकर बात करने पर जानकारी दी।
एक्सईएन ज्ञानपुर - 5.30 बजे तीन बार फोन किया गया, लेकिन हर बार मोबाइल कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया।
जेई गोपीगंज - 5.27 बजे फोन करने पर नहीं उठा।
एसडीओ गोपीगंज - 5.29 बजे फोन करने पर बिजली समस्या के संदर्भ में बताया।
जेई लालानगर - 5.31 बजे फोन करने पर उठाया और समस्या सुनी।
एसडीओ ज्ञानपुर - 5.33 पर फोन करने पर उठाया और बात की।
जेई ज्ञानपुर - 5.34 बजे दो बार कॉल की गई, लेकिन फोन नहीं उठाया।
मिश्राइनपुर एसडीओ - 6.15 बजे फोन करने पर उठाया और समस्या सुनी।
मिश्राईनपुर जेई - 6.19 बजे दो बार प्रयास किया गया, लेकिन फोन इंगेज बताया।
सीतामढ़ी जेई - 6.26 बजे फोन किया गया। मोबाइल स्वीच ऑफ रहा।
चकापुर जेई - 5.33 बजे फोन करने पर उठाया और रोस्टर के बारे में पूछने पर जानकारी दी।