फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Worshiped the setting sun

डूबते सूर्य की आराधना की

Sat, 02 Nov 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Worshiped the setting sun
भदोही। महापर्व डाला छठ पूजा के तीसरे दिन शनिवार को महिलाओं ने निराजल रह कर पूजन अर्चन किया। चार दिन तक चलने वाला इस पर्व का तीन नवंबर को समापन होगा। शनिवार को विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने पानी में खड़े होकर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। जगह जगह पूजा में एक साथ पूरा परिवार शामिल हुआ। रजपुरा कालोनी स्थित जल कुंड में महिलाओं ने पूजा अर्चना के साथ अपने गीतों से माहौल भक्तिमय कर दिया। बरबसपुर, सिविल लाईन में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं।
विज्ञापन

बीडा कालोनी के कुंड में जुटी महिलाओं ने व्रत रहकर गुड़ की खीर प्रसाद स्वरूप भेंट किया। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। आज सभी व्रती महिलाएं खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ प्रसाद वितरण किया। रविवार को चौथा और अंतिम दिन है। अंतिम दिन प्रात: उगते सूर्य की उपासना के साथ ही पूजा की जाएगी। सिविल लाइन और जमुनीपुर कालोनी, बरबसपुर में भी भारी संख्या में महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

पूजन में बीना देवी, अनिता देवी, प्रिंसी, प्रेमलता, सुनीता देवी, संगीता सिंह, रीता यादव, संगीता यादव, विमला यादव, बेबी अग्रवाल, शांति यादव, कुसुम लता, क्रमशिला, उर्मिला देवी, बेबी उमर, बिंदू जायसवाल आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed