फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Worship of snake deity by offering milk lava

दूध लावा अर्पित कर नाग देवता का पूजन

Fri, 13 Aug 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Worship of snake deity by offering milk lava
जिले में नागपंचमी पर्व के अवसर पर शुक्रवार को हर घर में महिलाओं ने दूध लावा अर्पित कर नाग देवता का परंपरानुसार पूजन किया। इस मौके पर प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने स्नान के बाद महुआ के पत्ते की दोनिया में दुध लावा रखकर नाग देवता को अर्पित किया। इस दौरान दूध लावा चढ़ाने के बाद महिलाओं ने शिव मंदिरों में भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। इसके अलावा नाग पंचमी के अवसर पर जिले के सभी छोटे बड़े मदिरों में दर्शन पूजन करने के लिए महिलाओं व पुरुषों की भीड़ लगी रहीं। इस क्रम में ज्ञानपुर स्थित हरिहर नाथ मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु भक्त बाबा को दुध लावा चढ़ाने के लिए पहुंचने लगे । इसके अलावा वीएनजीआईसी परिसर स्थित हिंछावीर बाबा मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्घालुओं ने नाग देवता को दूध लावा अर्पित किया। इसी तरह बड़े शिव मंदिर गोपीगंज में भी महिलाओं ने सुबह से ही पहुचकर बाबा बड़े शिव को दूध लावा अर्पित किया और उनका विधि विधान से दर्शन पूजन किया। इस दौरान बड़े शिव मंदिर में सुबह के वक्त ज्यादा भीड़ हो जाने से महिलाओं को लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। इस क्रम में सेमराध स्थित बाबा सेमराध नाथ के दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed