{"_id":"5e4058ce8ebc3ee60d66c610","slug":"worship-for-the-success-of-yashasvi-jaiswal-bhadohi-news-vns509686614","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप जीत के लिए किया हवन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड कप जीत के लिए किया हवन-पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप जीत के लिए किया हवन-पूजन
जिले के लाल के बेहतर खेल के लिए की गई प्रार्थना
यशस्वी के लिए माता-पिता ने भी मंदिर में टेका मत्था
संवाद न्यूज एजेंसी
लालानगर/सुरियावां। अंडर-19 विश्वकप में धमाल मचा रहे भदोही जिले के लाल यशस्वी जायसवाल के बेहतर प्रदर्शन एवं टीम इंडिया की जीत के लिए रविवार को जिले में प्रशंसकों ने प्रार्थना की। गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर पर जहां हवन-पूजन किया गया, वहीं यशस्वी के माता-पिता ने मंदिर में मत्था टेक कर यशस्वी के साथ पूरी टीम के बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने की कामना की।
अंडर-19 विश्वकप के लीग मैच से लेकर सेमीफाइनल तक यशस्वी जायसवाल ने एक शतक समेत चार अर्द्धशतक लगाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के बाद विशेषज्ञ उसके कायल हो गए हैं। रविवार को फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के लिए गोपीगंज के बड़े शिवधाम मंदिर में हवन-पूजन किया गया। यशस्वी मैच में शतक नहीं लगा सका, लेकिन उसने 88 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर प्रशंसा बटोरी। इस मौके पर अंबिका अग्रहरि, राजकुमार विश्वकर्मा, राम विकास, ओम प्रकाश, शंकराचार्य दुबे आदि रहे। वहीं दूसरी ओर सुरियावां निवासी यशस्वी जायसवाल के पिता भूपेंद्र जायसवाल और उसकी माता ने नगर के ही देवी और शिव मंदिर में मत्था टेका। इसी तरह चौरी बाजार में व्यापारी नेता आशीष दूबे के नेतृत्व में प्रार्थना सभा की गई। इसमें टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ की गई।