{"_id":"6945a77d23ce5683a004cd7d","slug":"workers-should-renew-their-cards-by-december-31-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-136281-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 31 दिसंबर तक कार्ड का नवीनीकरण कराएं श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 31 दिसंबर तक कार्ड का नवीनीकरण कराएं श्रमिक
विज्ञापन
चार साल से नवीनीकरण न कराने वाले जिले के 50 हजार श्रमिकों का श्रमिक कार्ड निलंबित होगा। श्रमिकों को श्रम विभाग ने 31 दिसंबर तक नवीनीकरण का मौका दिया है। उक्त तिथि तक नवीनीकरण न कराने पर कार्ड को निष्क्रिय मानते हुए निलंबित कर दिया जाएगा। इससे श्रम विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ उन श्रमिकों को नहीं मिल पाएगा।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से श्रमिकों के हित के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा ने निर्माण श्रमिकों से अपील की कि वे अपने-अपने श्रमिक कार्ड की स्थिति की जानकारी के लिए जनसुविधा केंद्र पर जाकर अपना नवीनीकरण अवश्य करा लें। अन्यथा की स्थिति में उनको योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल एक लाख 30 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं। इसमें 80 हजार ही सक्रिय हैं। 50 हजार के करीब श्रमिकों ने चार साल से श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है।