फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Worker died due to breakage of high tension wire while repairing electricity

Bhadohi News: बिजली ठीक करते समय हाइटेंशन तार टूटने से मजदूर की मौत

Wed, 05 Jul 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Worker died due to breakage of high tension wire while repairing electricity
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर उपरवार गांव में बिजली तार ठीक करने के दौरान एक मजदूर पर हाइटेंशन तार टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक गोपालपुर उपरवार गांव में कई दिनों से एक फेस में हाईवोल्टेज की समस्या थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से की थी। मंगलवार को बिजलीकर्मी हाईवोल्टेज की समस्या को दुरूस्त करने पहुंचे हुए थे। बताया जा रहा है कि गांव निवासी भगवंता निषाद (35) के घर के बाहर पोल से आए विद्युत तार को कर्मचारी दुरूस्त कर रहे थे। इस दौरान अचानक विद्युत पोल से जुड़ा हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया और अपने घर के सामने मौजूद भगवंता उसकी चपेट में आ गया। हाइटेंशन की तार की चपेट में आने से भगवंता बुरी तरह से झुलस गया। ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में उसे सीएचसी गोपीगंज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि काफी दिनों से हाईवोल्टेज की समस्या थी। इसके बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी लापरवाह बने हुए थे। आज जब तार को दुरूस्त करने पहुंचे तो बिना बिजली कनेक्शन काटे ही समस्या को दूर करने में लग गए। जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई।
विज्ञापन

भगवंता की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। परिवार का एकमात्र सहारा भगवंता ही था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद पांडेय ने कहा कि परिजनों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। अधिशासी अभियंता सदर आदित्य पांडेय ने कहा कि गोपालपुर उपरवार गांव में करंट से किसी की मौत का मामला संज्ञान में आया है। मौत कैसे हुई है मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed