फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Work on fire hydrant which was closed for six months has started, deadline is 30th June, 50% work is still pending

Bhadohi News: छह माह से बंद फायर हाईड्रेंट का कार्य शुरू, 30 जून समय सीमा, अभी भी 50 फीसदी काम बाकी

Sun, 01 Jun 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Work on fire hydrant which was closed for six months has started, deadline is 30th June, 50% work is still pending
फायर हाईड्रेंट : आग लगने के बाद ऑटोमेटिक सेंसरयुक्त प्रणाली से पानी द्वारा आग बुझाया जाता है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में छह माह बाद फायर हाईड्रेंट सिस्टम का काम शुरू हो गया है। 1़ 20 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की अंतिम तिथि 30 जून है, लेकिन अभी भी 50 फीसदी काम बाकी है। एक महीने के भीतर इसे पूरा करना कठिन चुनौती है।बताया जा रहा है कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही से बीते छह माह से यह काम अधूरा था। इस परियोजना के तहत पूरे अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के उपकरण लगाए जाने हैं। छह माह पूर्व पाइप लाइन बिछाई जा चुकी थी। अब इमरजेंसी वार्ड के सामने गड्ढा खोदा गया है। जिसमें एक लाख लीटर पानी स्टोर होगा।
जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के बचाव को लेकर करीब एक करोड़ 20 लाख की लागत से 2024 में काम शुरू हुआ था। पहले चरण में कार्यदायी संस्था ने पूरे अस्पताल में पाइप लाइन बिछाई। इसके बाद अचानक काम बंद कर कार्यदायी संस्था फरार हो गई। जिसका असर रहा कि अस्पताल में फायर हाईड्रेंट का काम रूक गया। अब तक केवल 50 फीसदी कार्य पूरा हो सका है। अब एक बार फिर से काम शुरू तो कर दिया गया है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती 30 दिनों में काम को पूरा किया जाना है। कार्यदायी संस्था ने फिलहाल अस्पताल परिसर में इमरजेंसी के सामने गड्ढा खोद दिया है। जिसमें एक लाख लीटर क्षमता के पानी टैंक का निर्माण होगा। पाइप में सेंसर लगे होंगे, जो हल्का सा भी धुंआ उठने पर अलर्ट कर देंगे। आगे कार्यदायी संस्था को सभी पाइप का कनेक्शन और स्वीच बोर्ड लगाया जाना है।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:
फायर हाइड्रेंट सिस्टम का कार्य महीनों से बंद पड़ा था। इसे अब फिर से शुरू किया गया है। तय समय सीमा के अंदर विभाग को कार्य पूर्ण करना है। 30 जून आखिरी समयसीमा है।
- डॉ. अजय तिवारी, सीएमएस,
जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed