फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women's protest in the police station for justice

Bhadohi News: न्याय के लिए थाने में महिला का धरना

Sat, 13 Apr 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Women's protest in the police station for justice
ज्ञानपुर। न्याय के लिए शुक्रवार को एक विवाहिता थाने के गेट पर धरने पर बैठ गई। दो छोटे बच्चों संग धरने पर बैठी महिला ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने उसके पति और ससुर के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


औराई के जाठी नेवादा निवासी पिंकी दूबे की शादी मोढ़ के भानुपुर में हुई है। शुक्रवार को महिला थाने पर पहुंची विवाहिता बच्चों संग धरने पर बैठ गई। आरोप लगाया कि उसके दो बच्चों में एक की तबीयत खराब चल रही है। ससुराल वाले उसे घर में रहने नहीं देते। उसे परेशान किया जाता है। इससे वह बच्चों को लेकर मायके रहने के लिए विवश है। महिला के विरोध के बाद पुलिस सक्रिय हुई। महिला थाना प्रभारी गीता राय ने महिला को आश्वस्त कर धरना समाप्त कराया। कहा कि महिला की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed