{"_id":"68acb60b8bc30699f1075bd5","slug":"women-will-do-16-makeup-and-fast-for-the-long-life-of-their-husband-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-130871-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 16 शृंगार कर महिलाएं सुहाग की लंबी उम्र के लिए करेंगी व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 16 शृंगार कर महिलाएं सुहाग की लंबी उम्र के लिए करेंगी व्रत
विज्ञापन
तीज की पूर्व संध्या पर मेंहदी लगवाती महिला। संवाद
- फोटो : संवाद
महिलाओं ने रचावाई मेंहदी, बाजारों में रही भीड़
ज्ञानुपर। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि मंगलवार को तीज पर्व है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। सोमवार को जिले के बाजार गुलजार रहे। जहां महिलाओं की खूब भीड़ देखी गई। महिलाओं ने हाथों पर मेंहदी रचवाई। तीज पर जमकर खरीदारी हुई। राजस्थानी मेहंदी की विशेष मांग रही, जो 30 रुपये पैकेट बिकी। मेंहदी खरीदने से लेकर ब्यूटी पार्लर तक महिलाओं की भीड़ रही। इसके अलावा हरी चूड़ियां, साड़ी और शृंगार के सामानों की खरीददारी की गई।
ज्ञानपुर, भदोही, औराई, गोपीगंज, सुरियावां, चौरी, ऊंज, जंगीगंज, मोढ़ आदि बाजार गलजार रहे। बाजारों में खरीददारी हुई। ज्ञानपुर के दुकानदार राकेश पटवा ने बताया कि तीज पर्व को लेकर दुकानों पर भीड़ रही। सुबह से ही दुकान खुल गई। महेंदी, हरी चूड़ी सहित शृंगार के सामानों की खरीददारी की गई। राजस्थानी महेंदी की अधिक मांग रही। आचार्य संदीप पांडेय ने बताया कि यह व्रत मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। सुहागिन महिलाएं मंगलवार को पति की लंबी आयु के लिए तीज का निर्जला व्रत रखेंगी। सुबह स्नान करके पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए बिना ही व्रत रहेगी। शाम को सोलह शृंगार कर मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगी। बताया कि सुबह 5.56 से 8.31 बजे तक, शाम को 4.45 से 6.15 बजे तक पूजा करने का शुभ मुहूर्त है। जिससे पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहती है।