फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women will be empowered by poultry farming, financial condition will improve

मुर्गी पालन से सशक्त होंगी महिलाएं, सुधरेगी माली हालत

Fri, 19 Aug 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Women will be empowered by poultry farming, financial condition will improve
ज्ञानपुर। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने के लिए शासन की ओर से तमाम कार्यक्रम और योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह गठित कर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पशुपालन विभाग उनको बैकयार्ड पोल्ट्री योजना से जोड़ेगा। पहले चरण में एससी वर्ग की 200 महिलाओं को मुर्गी के चूजे दिए जाएंगे। उन्हें 50-50 चूजे उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जयसिंह ने बताया कि 200 परिवारों को पूरी तरह से मुफ्त चूजे वितरित करने का लक्ष्य मिला है। लाभार्थियों के चयन की कवायद शुरू हो गई है। 50 मुर्गी के बच्चे यानी चूजे दिए जाएंगे। इसके साथ ही उनके लिए दाना, दवा व बाड़ा बनाने को 435 रुपये अलग से खाते में दिया जाएगा। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना से महिलाएं अंडा उत्पादन कर आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed