फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women uprooted the liquor shop's board

महिलाओं ने उखाड़ कर फेंका शराब की दुकान का बोर्ड

Tue, 28 Dec 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Women uprooted the liquor shop's board
सुरियावां थाना क्षेत्र के संजयनगर-दशवतपुर गांव के बीच स्थित देशी शराब को अन्यत्र करने के लिए महिलाओं ने बोर्ड को उखाड़ कर फेंक दिया। आबकारी विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया। महिलाएं मतेथू-वहिदानगर मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाकर आवागमन को रोक दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर हटाया।
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया है कि विभाग नियम का उल्लंघन कर देशी शराब की दुकान को ऐसे स्थान पर खोलवाया है जहां आस-पास बस्ती है। शराब की दुकान पर दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले लोग बाजार आती-जाती महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं, जो विवाद का कारण बनता है। दुकान के पास जमावड़ा रहने से छात्र-छात्राएं भी हरकतों से शर्मसार होते हैं। दुकान को अन्यत्र कर समस्या का समाधान विभाग ने नहीं कराया तो डीएम कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जयप्रकाश बिंद, कुंजबिहारी पाल, तिवारी यादव, सोम्मारी देवी, आरती देवी, ऊषा देवी, आशा देवी, मनीषा देवी, जय देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि बोर्ड को उखाड़ने और मार्ग को जाम करने की सूचना पर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। आबकारी अधिकारी आरपी सिंह चौहान ने बताया कि देशी शराब की दुकान खोलने का सुबह 10 बजे और बंद करने का समय रात 10 बजे निर्धारित है। आरोप की जांच कराकर ग्रामीणों की समस्या हल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed