फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women protest against installation of tower in densely populated area

Bhadohi News: घनी बस्ती में टॉवर लगाने पर महिलाओं का प्रदर्शन

Tue, 25 Jun 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Women protest against installation of tower in densely populated area
गोपीगंज। नगर मे घनी बस्ती में टाॅवर लगाए जाने को लेकर सोमवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर जुटी बस्ती की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। लेखपाल व पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि घनी बस्ती के बीच टॉवर लगाकर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नगर स्थित सेंट थॉमस स्कूल के समीप घनी बस्ती के पास एक व्यक्ति रास्ते के किनारे जनहित की अनदेखी कर टॉवर लगवा रहा है। कुछ दिन पहले टॉवर लगाए जाने को लेकर वहां के लोगों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर भी विरोध प्रकट करते हुए डीएम को ज्ञापन देकर अवगत कराया था। इसके बावजूद अब तक टॉवर लगाए जाने पर रोक न लगने से महिलाओं का आक्रोश बढ़ गया। सोमवार को जुटी बस्ती की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मांग कि की टॉवर को बस्ती से हटाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में तारा बेगम, गुड़िया, सोनी, रोशन खातून, अफसाना बेगम, नफीसा बेगम, धनपत्ती, सीमा बेगम, रिजवाना, शबनम आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed